भाजपा मंडल अर्की की बैठक में 23 जून को होने वाले त्रिदेव सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़ :- भाजपा अर्की मण्डल कार्यसमिति की बैठक अर्की मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय की अध्यक्षता में अर्की के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, जिला सोलन भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य विशेष तौर पर मौजूद रहे । बैठक में आगामी करणी कार्यों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा गया । जिसमें कि पंच परमेश्वर प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम, 21 जून को योगा दिवस के उपलक्ष्य में मंडल में कार्यक्रम, सोलन में त्रिदेव सम्मेलन, स्व. श्यामा प्रसाद जयंती एवं 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों की रूप रेखा रखी गई।

इस अवसर पर मण्डल विस्तारक सुनील डोगरा, अर्की के पूर्व विधायक व वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविन्द राम शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयनंद शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश गांधी, महामंत्री यशपाल कश्यप, राकेश ठाकुर, ज़िला परिषद् आशा परिहार, ज़िला परिषद अमर सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना भारद्वाज, प्रदेश महिला मोर्चा प्रवक्ता प्रतिभा कंवर ,युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, सभी मण्डल,जिला प्रदेश पदाधिकारी,खंडों के प्रभारी ,सह प्रभारी,सभी ग्राम केंद्र प्रमुख सभी मोर्चों के प्रदेश,जिला,मण्डल पदाधिकारी, आईटी सयोंजक हेमंत शर्मा व सोशल मीडिया संयोजक प्रेम कंवर तथा सभी दायित्व वान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page