अम्बुजा सीमेंट उद्योग द्वारा संचालित आईटीआई का ज़िला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) जिला स्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की खेलकूद प्रतियोगिता में अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया।इस मोके पर आईटीआई परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान खिलाड़ियों का यहां पहुचंने पर भव्य स्वागत हुआ।वही इन खिलाड़ियों ने नालागढ़ में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में चार ट्रॉफी और एक मेडल हासिल किया।बेहरतीन प्रदर्शन करते हुए इन खिलाड़ियों ने 1500 मीटर की दौड़ में दिवेश ने दूसरा स्थान,एकल गीत में दूसरा स्थान व स्किट में भी दूसरा स्थान,जबकि लोक नृत्य में पहला स्थान,समूह गान में तीसरा स्थान हासिल किया।कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य रामकृष्ण शर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने सभी खिलाड़ियों को ओर संस्थान के पूरे स्टाफ को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने सभी मुख्य अतिथियों एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद  किया।इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य रामकृष्ण शर्मा,प्रधानाचार्य राजेश शर्मा,सोनू शर्मा,चंद्रकांता,विनोद वर्मा,दलीप शर्मा,मोनिका चंदेल,राज कुमार गुप्ता,नंद लाल वर्मा,राकेश कुमार कौशल,मुनीष शर्मा,दलीप ठाकुर,सुनील कुमार,राजेश कुमार,मोहित शर्मा,संदीप अरोड़ा सहित अन्य प्रशिक्षु मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page