
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में स्कूल सेफ्टी एंड सिक्योरिटी प्रोग्राम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई।इनमें चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता रही जिसमें चित्रकला में छठी से आठवीं के वर्ग में देवांशु शर्मा प्रथम,गीतांजलि द्वितीय एवं हिमाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं नवी एवं दसवीं कक्षा के स्तर पर गुंजन शर्मा प्रथम,जगदेव रघुवंशी द्वितीय,मोहित शर्मा तृतीय रहे।चित्रकला में वरिष्ठ वर्ग में किरण चौहान प्रथम,हर्षिता द्वितीय,मनीष कुमार तृतीय स्थान पर रहे।निबंध लेखन प्रतियोगिता में हर्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।पल्लवी ने द्वितीय एवं ट्विंकल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को प्रथम स्थान के लिए 300₹ द्वितीय स्थान के लिए 200₹ एवं तृतीय स्थान के लिए एक सौ रुपए की राशि प्रदान की गई।इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ सदस्यों सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।





