सीएचसी दाड़लाघाट को शुरू करने व विभिन्न श्रेणियों के 8 पदों को भरने को लेकर सरकार की मिली मंजूरी ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़ :- दाड़लाघाट, अर्की उपमण्डल के दाड़लाघाट में करीब चार साल से तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शुरू करने को लेकर सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई है।आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सीएचसी दाड़लाघाट केंद्र खोलने ओर इसके सुचारू संचालन के लिए 8 विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए मंजूरी दे दी गई है।इस निर्णय से अब आने वाले समय में दाड़लाघाट क्षेत्र के साथ लगती पंचायतों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

यहाँ के लोगो को अब अर्की,बिलासपुर व शिमला का रुख नहीं करना पड़ेगा।गौरतलब है कि करीब चार साल पूर्व बनकर तैयार सीएचसी दाड़लाघाट का उदघाटन 10 माह पूर्व अगस्त 2021 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था।उदघाटन के बाद भी सरकार द्वारा इसे शुरू न किए जाने को लेकर लोगों में रोष था।

इसके शुरू न किए जाने के पीछे कारण यह बताए जा रहे थे कि 2 करोड़ 87 लाख 56 हजार रुपए से निर्मित भवन में बेड समेत जरूरी सामान की खरीदारी के साथ पदों की स्वीकृति नहीं हो पाई है।स्थानीय लोगों ने मंत्रिमंडल द्वारा इसे शुरू करने व विभिन्न श्रेणियों के 8 पदों को भरने की मंजूरी के स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इसके जल्द शुरू होने से लोगों को आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page