ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- दाड़लाघाट,हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी 2020 की भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरण के लिए उपमंडलाधिकारी अर्की कार्यालय के निर्देशानुसार धुन्दन ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय असलू,चमाकडी, छामला,चंदपुर,जघून, पंजपिपलू और पथेड व राजकीय प्राथमिक विद्यालय ननिहास के लिए दस्तावेजों का सत्यापन साक्षात्कार 09 जून और राजकीय प्राथमिक विद्यालय पारनू,सेली,साई,सेरा और शेरपुर के लिए 10 जून को सुबह 10 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय अर्की में निश्चित किया गया है।

जानकारी देते हुए खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बृजलाल लाल पंवर ने बताया कि प्रार्थी अपने सभी मूल दस्तावेज जैसे प्रार्थी और स्कूल का वार्ड प्रमाण पत्र (दूरी प्रमाण पत्र) आयु प्रमाण पत्र,शेक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र,विधवा अनाथ दिवयांग प्रमाण पत्र ऐसे परिवार का सदस्य जो अत्यधिक गरीब दयनिय परिस्थिति में रह रहा हो का प्रमाण पत्र,पति द्वारा परितयक्यता प्रमाण पत्र, संबंधित स्कूल के लिए दान की भूमि का प्रमाण पत्र, अनुसुचित जाति अनुसुचित जनजाति अन्य पिछडा वर्ग गरीबी रेखा से नीचे संबंध रखता का प्रमाण पत्र और बेरोजगारी प्रमाण पत्र के साथ पहुंचे।


