ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की, उपमण्डल के हिमाचल एकेडमिक स्कूल बाहवां में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने बखालग व दीदू में रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया । इसके उपरांत विद्यार्थियों के मध्य जागरूकता पैदा करने के लिए अध्यापकों ने कुछ प्रभावी कार्यक्रमों जैसे की इंटर हाउस पेंटिंग कंपीटिशन, डेक्लामेशन, निबंध लेखन एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया । ज़िसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया गया।

विद्यार्थियो ने पर्यावरण को बचाने का संदेश अपने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के द्वारा दिया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष एवं संस्थापक रूपराम शर्मा ने पौधा रोपण कर पर्यावरण के प्रति प्रबुद्ध रहने का संदेश दिया एवं कहा की वृक्षों की संभाल से विश्व हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त और सुंदर बनेगा। पौधारोपण का उद्देश्य पृथ्वी को जीने लायक बनाना भी है।

प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने बताया की विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1972 में 5 जून से 16 जून तक विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अध्यापक एवं सभी स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा ।

