फलदार पौंधों को पहुंचाया नुक्सान,अर्की थाने में मामला दर्ज ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

अर्की, पुलिस थाना अर्की में एक महिला ने उसके फलदार पौंधे को नुकसान पंहुचाने को लेकर मामला दर्ज करवाया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विनोज कुमारी पत्नी राजेश्वर सिंह गांव सूरजपुर डाकघर पिपलूघाट तहसील अर्की ने अपनी शिकायत पत्र में कहा है कि रामेश्वर सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह व अनिता द्वारा जानबूझ कर आगजनी करके इनके फलदार पौंधों को भारी नुकसान पहुँचाया है ।

उन्होंने कहा कि केले,अंजीर,अखरोट,गलगल के पौंधे सहित इनकी पानी की टंकी का नुकसान हुआ है । डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page