
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि एडवोकेट राम कृष्ण शर्मा ने की।इस मौके पर अंबुजा आईटीआई में लोकल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य व मुख्यातिथि राम कृष्ण शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज किस तरह से नशा हमारा जीवन खराब कर रहा है और नशे में टारगेट ग्रुप सबसे पहले हमारे देश का नौजवान व युवा पीढ़ी है,इसके बारे में उन्होंने बताया भी और सबको नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित भी किया।इस मौके पर संस्थान के लगभग 250 प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर एक जागरूकता रैली भी निकाली।रैली की शुरुआत मुख्यातिथि के झंडा दिखने के बाद हुए।यह जागरूकता रैली अम्बुजा आईटीआई के प्रांगण से बस स्टैंड होते हुए चौक तक की गयी।इस कार्यक्रम का प्रबंधन राज कुमार गुप्ता ने किया।संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने इस मौके पर सामुदायिक सहयोग व सामुदायिक भागेदारी को अहम बताते हुए इस लड़ाई से लड़ने के लिए सभी को आगे आने का अग्रह किया।क्योंकि नशा एक ऐसा खतरा है।जिससे अपराध,भ्रष्टाचार,आतंकबाद व गरीबी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है।नशीली दवा तस्करी के साथ-साथ,अवैध मानव तस्करी भी हमारे समाज के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है।जिसको हम जागरूकता व एक शपथ लेते हुए की कम से कम अपनी जिंदगी में एक इन्सान को तो इस चंगुल से बचाएंगे।इस रैली में संस्थान के प्रशिक्षक नंद लाल वर्मा,मोहित शर्मा,सुनील धीमान,मुनीश कुमार,राकेश कुमार,संदीप अरोड़ा,राजेश शर्मा,दलीप शर्मा,विनोद वर्मा,सोनू शर्मा,चन्दर्कांता,मोनिका चंदेल सहित अन्य प्रशिक्षु मौजूद रहे।





