भाषण देते समय बेहोश हुए रूमित सिंह ठाकुर, अर्की अस्पताल में उपचार के बाद विश्राम स्थल लौटे

अश्वमेघ सवर्ण न्याय यात्रा के दौरान बिगड़ी थी तबीयत, कल शालाघाट होते हुए अर्की और कुनिहार पहुंचेगी यात्रा।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  अश्वमेघ सवर्ण न्याय यात्रा के दौरान राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के संयोजक रूमित सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश हो गए। नम्होल के पास भाषण देते समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अर्की अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उपचार के बाद वह वापस विश्राम स्थल पहुंच गए। हालांकि, वह अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए विश्राम स्थल पर लौटे।


जानकारी के अनुसार, रूमित सिंह ठाकुर यात्रा के तहत लगातार पैदल चल रहे थे। इसी दौरान नम्होल के पास भाषण देते समय वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अर्की अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया गया। उपचार के उपरांत वह वापस विश्राम स्थल पहुंच गए। उनकी तबीयत बिगड़ने की घटना से यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल रहा।
कल शालाघाट होते हुए अर्की और कुनिहार पहुंचेगी यात्रा
यात्रा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अश्वमेघ सवर्ण न्याय यात्रा कल सुबह शालाघाट होते हुए अर्की पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा कुनिहार की ओर रवाना होगी। यात्रा के माध्यम से यूजीसी के नए नियमों का विरोध, सामान्य वर्ग के हितों की रक्षा और सवर्ण एक्ट लागू करने जैसी मांगें उठाई जा रही हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page