राजकीय महाविद्यालय अर्की में स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– राजकीय महाविद्यालय अर्की में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र एवं छात्रा इकाइयों तथा इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनएसएस के स्वयंसेवियों और इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर राजन तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने तरल एवं ठोस कचरे को एकत्रित कर उसका व्यवस्थित निपटान किया। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, प्रोफेसर ज्योति तथा इको क्लब प्रभारी डॉ. जितेंद्र ठाकुर ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने ठोस एवं तरल कचरे के उचित निपटान के तरीकों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता की आदतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मस्तराम ने दोनों क्लबों के प्रभारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विद्यार्थियों के जीवन में लंबे समय तक बने रहते हैं और वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी संस्थान की शान होते हैं। विविध प्रतिभाओं से संपन्न विद्यार्थी न केवल अपने सहपाठियों, बल्कि पूरे समाज को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक सहभागिता की भावना भी मजबूत होती है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page