ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल की मासिक बैठक 9 सितंबर को सुबह 10 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी भाजपा अर्की मंडल के महामंत्री यशपाल कश्यप ने दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में जिला सोलन के प्रभारी राजपाल सिंह, सह प्रभारी संदीपनी भारद्वाज, जिला सोलन अध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा तथा अर्की मंडल प्रभारी काला राम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

यशपाल कश्यप ने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत करने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा कार्यकाल से संबंधित संकल्प अभियान तथा ‘मन की बात’ सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला व मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य, मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री व पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक, ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष व प्रभारी तथा बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति आवश्यक है।
उन्होंने सभी संबंधित कार्यकर्ताओं से बैठक को अति महत्वपूर्ण समझते हुए शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।



