जातिगत आरक्षण को आर्थिक आधार पर करने की मांग, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षेत्रीय संगठन स्वर्ण मोर्चा ने जातिगत आरक्षण को आर्थिक आधार पर किए जाने तथा प्रस्तावित यूजीसी कानून को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग उठाई है। इस संबंध में पार्टी के अर्की मंडल की ओर से राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदेश सह सचिव एवं अर्की विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी जयदेव ठाकुर के नेतृत्व में उपमंडलाधिकारी अर्की के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।


ज्ञापन में कहा गया कि देश में सभी वर्गों के गरीब लोगों को समान विकास के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जातिगत आरक्षण को आर्थिक आधार पर किया जाना आवश्यक है। पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) संबंधी कानून को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।

पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित यूजीसी कानून से सामान्य वर्ग विभिन्न स्तरों पर प्रभावित हो सकता है तथा इसके कथित दुरुपयोग की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इन्हीं कारणों से देशभर में इस कानून का विरोध किया जा रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से दोनों विषयों की गंभीरता को देखते हुए उचित एवं ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेकर देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र ठाकुर, जगदीश ठाकुर, अजय सिंह, मोहन लाल ठाकुर, भगत राम ठाकुर, जोगेंद्र मेहता, प्रदीप ठाकुर, अनंत राम, मदन सिंह, मंगल कंवर और गुमान कंवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page