7 सितंबर को डुमैहर फीडर और जयनगर क्षेत्र में बंद रहेगी बिजली

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। विद्युत उपमंडल भूमती के तहत विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते 7 सितंबर 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।


विद्युत बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार अनुभाग बलेरा के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में 11 केवी डुमैहर फीडर के रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, अनुभाग जयनगर के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत उपमंडल भूमती के सहायक अभियंता आकाश गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित शटडाउन का समय मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। उन्होंने लोगों से रखरखाव कार्य के दौरान विभाग का सहयोग करने की अपील की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page