ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। राज्य स्तरीय ऐतिहासिक सायर मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस वर्ष ऐतिहासिक सायर मेला 17 से 19 सितंबर तक चौगान मैदान अर्की में आयोजित किया जाएगा।

मेला अधिकारी सायर मेला कमेटी अर्की एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) अर्की निशांत तोमर ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए प्रतिभागियों के ऑडिशन 10 से 12 सितंबर तक लिए जाएंगे। ऑडिशन का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय अर्की में पहुंचकर ऑडिशन दे सकते हैं।

ऑडिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित प्रतिभागियों को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा। मेला कमेटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों से निर्धारित तिथियों और समय पर ऑडिशन में शामिल होने का आग्रह किया है।




