भूमती की दो बेटियों ने नीट में हासिल की सफलता, एमबीबीएस में लिया प्रवेश।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत भूमती की दो होनहार बेटियों ने नीट में सफलता हासिल कर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा है। युक्ति शर्मा और पूर्णिमा शर्मा का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।


पखरेड़ निवासी अजय शर्मा की बेटी युक्ति शर्मा का चयन डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, टांडा में एमबीबीएस के लिए हुआ है। वहीं बड़मल निवासी ओम प्रकाश शर्मा की बेटी पूर्णिमा शर्मा का चयन हमीरपुर स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में एमबीबीएस के लिए हुआ है।


दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि दोनों बेटियों ने अपनी मेहनत और लगन से भूमती पंचायत का नाम रोशन किया है।
दोनों की सफलता पर भूमती पंचायत के उपप्रधान विनय शर्मा,पूर्व बीडीसी सदस्य आशा शर्मा, चंद्रकांता शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, हेतराम शास्त्री, रघुनाथ शर्मा, जयचंद शर्मा, अशोक शर्मा, सतीश शर्मा, राकेश शर्मा, कुणाल शर्मा, विभूति वाशी सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page