ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। पुलिस थाना अर्की की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक वाहन की जांच करते हुए दो व्यक्तियों के कब्जे से 705.96 ग्राम चरस और 14,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को पुलिस थाना अर्की की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक वाहन को रोककर उसकी जांच की गई, जिसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से उक्त चरस और नकदी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम चन्द (31) पुत्र पूर्ण चन्द, निवासी गांव चन्दा द्रौण, तहसील आनी, जिला कुल्लू तथा शादी लाल (36) पुत्र राम सिंह, निवासी गांव रुमाली, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित वाहन को भी जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों को 22 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस आरोपियों से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है तथा उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सोलन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में जांच जारी है।


