बजीवन में वन अधिकार समिति का गठन, हेमंत शर्मा बने अध्यक्ष

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत जमरोटी के गांव बजीवन में वन अधिकार समिति (एफआरसी) के गठन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य नीलम पंवर ने की, जबकि पंचायत उपप्रधान ईश्वर दत्त शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से वन अधिकार समिति का गठन किया गया।


बैठक में हेमंत शर्मा को समिति का अध्यक्ष, विद्यासागर शर्मा को उपाध्यक्ष, दौलत राम शर्मा को महासचिव, उमेश शर्मा और मनीराम शर्मा को सह सचिव तथा दिनेश गौतम को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विजय, सचिन, महेंद्र, कुलदीप, ईश्वर दत्त, मनीराम, विशाल और निशा को समिति का सदस्य बनाया गया।


इस दौरान ग्रामीणों को वन अधिकार अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें वन अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए वन संरक्षण, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण तथा गांव के विकास कार्यों में समिति के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने नवगठित समिति को बधाई देते हुए वन संरक्षण और ग्रामीण विकास के कार्यों में मिलकर योगदान देने का संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page