बातल में 20 जुलाई से लगेगा 15 दिवसीय बाल संस्कार एवं कर्मकांड शिविर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बातल में बच्चों को भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान एवं सनातन परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से 15 दिवसीय बाल संस्कार एवं कर्मकांड शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 20 जुलाई से 4 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामुदायिक भवन (चौंरा) में आयोजित होगा।


आयोजक आचार्य दुष्यंत भार्गव एवं आचार्य लोकेश कौशिक ने बताया कि शिविर में बच्चों को ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद का परिचय, वैदिक मंत्रोच्चारण, संध्या-वंदन, पूजा-पद्धति, हवन-यज्ञ तथा विभिन्न धार्मिक कर्मकांडों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं संस्कारों का भी ज्ञान प्रदान किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था विकसित करना, नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा उन्हें संस्कारवान एवं आत्मविश्वासी बनाना है। आयोजकों ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिविर में भेजने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजकों ने अधिक से अधिक बच्चों से शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाने का आग्रह किया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page