अभिषेक कौंडल बने भाजपा जिला सोलन सोशल मीडिया विभाग के सह-संयोजक

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत अभिषेक कौंडल को जिला सोलन भाजपा सोशल मीडिया विभाग का सह-संयोजक नियुक्त किया है।

अपनी नियुक्ति पर अभिषेक कौंडल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौर, प्रदेश सह-संयोजक विक्रम मटु, जिला भाजपा अध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित प्रदेश एवं जिला भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page