ग्राम केंद्र बातल एवं देवरा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़ :- भारतीय जनता पार्टी के ग्राम केंद्र बातल एवं देवरा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद् एवं देशभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान, त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं ग्राम केंद्र प्रभारी प्रभा भारद्वाज, मंडल सचिव सरस्वती कश्यप, ग्राम पंचायत प्रधान उर्मिल शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका जीवन और बलिदान आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा एवं संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page