31 जुलाई तक मांगें नहीं मानीं तो फिर होगा आंदोलन: पेंशनर्स महासंघ

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, अर्की इकाई की बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में इकाई के प्रधान कृष्ण चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक की जानकारी देते हुए इकाई सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने सरकार के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक उनकी 14 सूत्रीय मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि 31 जुलाई तक लंबित मांगों का समाधान नहीं किया गया तो पेंशनर्स आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होंगे। उन्होंने सरकार से समय रहते सभी लंबित मांगों को स्वीकार कर पेंशनरों को राहत प्रदान करने की अपील की।


बैठक में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के जिला अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि महासंघ की संघर्ष समिति पेंशनरों की मांगों को मनवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और सरकार के समक्ष सभी मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार पेंशनरों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।


बैठक में संगठन की आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पेंशनरों से संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page