8 जुलाई को अर्की उपमंडल के इन क्षेत्रों में 8 घंटे बिजली रहेगी बाधित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़। विद्युत उपमंडल अर्की के अंतर्गत 33 केवी सब-स्टेशन एवं 33 केवी लाइन के आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 11 केवी फीडरों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में 8 जुलाई 2026 (बुधवार) को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यदि किसी कारणवश निर्धारित तिथि को कार्य पूरा नहीं हो पाया तो यह कार्य 9 जुलाई 2026 को पूरा किया जाएगा।


सहायक अभियंता ई. नीरज कुमार कतना ने बताया कि अर्की फीडर के अंतर्गत वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 5, 6 एवं 7, बातल फीडर के अंतर्गत बातल, मांजू, मंज्याट तथा आसपास के क्षेत्र, गलोग फीडर के अंतर्गत जलाना, बथालंग, चंईया, जावड़ा,खेड़ीघाटी तथा आसपास के क्षेत्र, एनसीपीसी फीडर के अंतर्गत पेयजल योजना सरली (एनसीपीसी) तथा शालाघाट फीडर के अंतर्गत शालाघाट, कोटली, चम्यावल, दानोघाट, घलोथ, घुमारी, दघोगी एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।


विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद है तथा कार्य समय पर पूरा होने पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page