ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-डीसीएम ग्रुप के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डीसीएम लैंड ऑफ गॉड स्कूल, अर्की में 5 जुलाई (रविवार) को सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक महर्षि मारकंडेश्वर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होगा।

विद्यालय की प्रिंसिपल रीना पांटा ने बताया कि शिविर में जनरल मेडिसिन, ईएनटी, नेत्र रोग, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा बाल रोग विशेषज्ञ निशुल्क जांच व चिकित्सकीय परामर्श देंगे। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों, अभिभावकों एवं आसपास के गांवों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की।



