समाजसेविका पुष्पा मैडम का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- क्षेत्र की जानी-मानी समाजसेविका एवं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त पुष्पा मैडम का मंगलवार सायंकाल निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से कुनिहार सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक धार्मिक तथा शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।


पुष्पा मैडम अपने सौम्य स्वभाव सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखती थीं। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़ी रहीं और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहती थीं। समाजहित से जुड़े अनेक कार्यों में उनकी सहभागिता रही। जिसके कारण उन्हें क्षेत्र में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था।


निधन की सूचना मिलते ही उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने शोक संदेश जारी कर कहा कि पुष्पा मैडम का जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से समाज ने एक कर्मठ संवेदनशील और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है। जिसकी भरपाई कर पाना कठिन होगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page