नगर पंचायत अर्की में नामांकन प्रक्रिया तेज, 12 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : शहरी स्थानीय निकाय अर्की के आम चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 2 मई 2026 को नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं।


वीरवार को विभिन्न वार्डों से कुल 12 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 1 मेहलात (महिला आरक्षित) से रंजना कालिया ने नामांकन भरा, जबकि वार्ड नंबर 2 मियापुर (आरक्षित) से देवेंद्र कुमार चुनावी मैदान में उतरे।
वार्ड नंबर 3 झीवर मोहल्ला (अनारक्षित) से अजय गुप्ता और प्रदीप शर्मा ने अपने पर्चे दाखिल किए। वहीं वार्ड नंबर 4 चौगान (महिला आरक्षित) से अरुणा गुप्ता व किरण गुप्ता ने नामांकन किया।


इसी तरह वार्ड नंबर 5 (महिला आरक्षित) से तारा गुप्ता और भावना देवी ने नामांकन पत्र भरे, जबकि वार्ड नंबर 6 तत्तला मोहल्ला (महिला आरक्षित) से वीना वर्मा और वीना देवी ने भी अपनी दावेदारी पेश की।


इसके अलावा वार्ड नंबर 7 शीला ककड़ (अनारक्षित) से राजेंद्र कुमार और देवेंद्र सिंह ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अर्की निशांत तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को कुल 12 नामांकन प्राप्त हुए हैं और प्रक्रिया निर्धारित तिथियों तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके पश्चात नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


नामांकन प्रक्रिया के चलते नगर क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न वार्डों में संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page