ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– जिला सोलन पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर के एक होटल में दबिश देकर तीन युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार होटल के कमरा नंबर 06 में ठहरे युवकों की तलाशी के दौरान 6.96 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा 30 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज (27) निवासी तहसील कुमारसेन, जिला शिमला, वैभव शांडिल (20) तथा हर्ष दिलटा (27) निवासी तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर सोलन में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को 4 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है।


