सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में भूमती में इंटर जनरेशन गैप कार्यक्रम

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल  न्यूज-  उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत भूमती में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में तहसील कल्याण अधिकारी के माध्यम से बुजुर्गों के लिए “इंटर जनरेशन गैप बॉन्डिंग” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों और युवाओं के बीच आपसी समझ, संवाद और संबंधों को मजबूत करना रहा।


इस अवसर पर ग्राम के बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत, म्यूजिकल चेयर, विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा प्रतिभागियों द्वारा विचार प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने कविताओं के माध्यम से बुजुर्गों का सम्मान किया, वहीं युवाओं ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बनाया। बुजुर्गों और युवाओं के बीच संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिससे दोनों पीढ़ियों के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला।


प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी राकेश कुमार,स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान योगेश गौतम, पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार वरिष्ठ नागरिक जिया लाल, हंस राज, पूर्व बीडीसी सदस्य आशा शर्मा, पंचायत सदस्य निर्मला देवी, पंचायत सचिव विजय लक्ष्मी सहित महिला मंडल की सदस्याएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और प्रतिभागियों के लिए एक प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page