राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरजपुर की एसएमसी को जिला स्तर पर सम्मान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरजपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है।

विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति ने खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है, जिसके चलते समिति को जिला स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि 13 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान विनोज कुमारी प्रवक्ता हिंदी ( एसएमसी प्रभारी) तथा विनोद कुमार (एसएमसी अध्यक्ष) ने जिलाधीश के करकमलों से प्राप्त किया। यह उपलब्धि विद्यालय प्रबंधन समिति के सामूहिक प्रयास, समर्पण और विद्यालय के प्रति जिम्मेदारी का परिणाम है।


शर्मा ने बताया कि यह सम्मान केवल विद्यालय प्रबंधन समिति का ही नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार, अभिभावकों और विद्यार्थियों की संयुक्त मेहनत और सहयोग का प्रतीक है। सभी के प्रयासों से विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है और विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित हो रहा है।
विद्यालय प्रबंधन समिति और स्टाफ ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार सामूहिक प्रयासों के माध्यम से विद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page