ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत सेवानिवृत्त कल्याण संघ अर्की की मासिक बैठक 9 जनवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में संघ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

संघ के महासचिव सुशील गांधी ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव और विचार साझा करें, ताकि संगठन से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक रूप से निर्णय लिया जा सके।
उन्होंने कहा कि सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से ही संघ को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।





