दाड़लाघाट में हुई हिमाचल अनुसूचित जाति, जनजाति संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा अर्की मंडल की बैठक का आयोजन  शिव मंदिर दाड़लाघाट में गंगा राम की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई जिसमें संयुक्त संघर्ष मोर्चा को जिला परिषद वार्ड और पंचायत स्तर पर मजबूत स्थिति में पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।

इसी कड़ी में मंडल अध्यक्ष गंगा राम ने जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट से उमेश कुमार को वार्ड अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव को सभी मौजूद सदस्यों ने समर्थन दिया और उन्हें दाड़लाघाट जिला परिषद वार्ड अध्यक्ष मनोनीत करने की अनुशंसा प्रदेश प्रधान सचिव को भेजी।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन सचिव सी डी बंसल, प्रदेश संगठन संयुक्त सचिव ओम भाटिया, जिला सोलन मुख्य संरक्षक पी एन बंसल, अर्की मंडल अध्यक्ष गंगा राम, मंडल उपाध्यक्ष राकेश चौहान और कमल कुमार, मुख्य सलाहकार बद्री दास, उप सलाहकार परस राम, कोषाध्यक्ष करम चंद चंदेल तथा दिनेश कुमार, कमलजीत आदि उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page