ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – ,ग्राम पंचायत घणागुघाट का दो दिवसीय मेला सम्पन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताएं तथा कुश्ती का आयोजन रहा।

मेले में महिलाओं की लोक नृत्य प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें स्वयं सहायता समूह महिला मंडल छिब्बर गांव की महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। छिब्बर गांव की महिलाओं ने अपने नृत्य में कृष्ण जन्म से लेकर कृष्ण की रासलीलाओं तक का वर्णन अपने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस नृत्य में कृष्ण का किरदार ललिता ने और राधा का किरदार कौशल्या तथा कुसुम लता ने यशोदा मैया का किरदार निभाया। शेष सभी महिलाओं ने सखियों का किरदार निभाया। महिला मंडल प्रधान सरला ठाकुर ने पंचायत प्रधान मधुबाला,उप प्रधान प्रवीण तथा मेला कमेटी के सभी सदस्यों का उन्हें मंच प्रदान करने हेतु धन्यवाद किया।






