नहीं रहे भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पदमश्री चरणजीत सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया शोक व्यक्त

ब्यूरो , दैनिक हिमाचल न्यूज :- टोक्यो ओलंपिक-1964 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हाॅकी टीम के पूर्व कप्तान पदमश्री चरणजीत सिंह का आज हिमाचल के ऊना जिला के अम्ब उपमंडल के अंतर्गत मैडी गांव में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। चरणजीत ने आज अपने पैतृक स्थान में अन्तिम सांस ली। वह 92 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि चरणजीत सिंह एक शानदार खिलाड़ी थे। उन्हें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पदमश्री और अर्जुन अवार्ड से अलंकृत किया गया था।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page