पुलिस थाना कुनिहार में हल्के वाहनों की नीलामी 31 मई को

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- पुलिस विभाग सोलन द्वारा 31 मई, 2025 को पुलिस थाना कुनिहार में हल्के वाहनों की नीलामी की जाएगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने दी।


उन्होंने कहा कि नीलामी उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट की अध्यक्षता में गठित नीलामी समिति की देखरेख में प्रातः 11.00 बजे पुलिस थाना कुनिहार में आरम्भ होगी। नीलामी होने वाले हल्के वाहन पुलिस थाना कुनिहार में देखे जा सकते हैं। इसके लिए उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट की अनुमति प्राप्त करनी होगी।
बोलीकर्ता को बोली आरम्भ होने से पूर्व एम.एच.सी. मलखाना पुलिस थाना कुनिहार में धरोहर राशि के रूप में 05 हजार रुपए की राशि जमा करवानी होगी। अधिक जानकारी के लिए पुलिस थाना कुनिहार में सम्पर्क किया जा सकता है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page