
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,पृथ्वी दिवस के विशेष अवसर पर आदर्श महिला मंडल बागा की प्रधान सुख देई चौहान और उनके समस्त सहयोगी साथियों ने सर्वप्रथम पृथ्वी मां की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत पृथ्वी दिवस को खास बनाने के लिए एक पौधा रोपा गया। इस दौरान उन्होंने समस्त जनमानस से अपील की कि गर्मियों के मौसम में सभी अपने जलस्त्रोतों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें और जंगलों को आग लगने से बचाएं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर जंगल में आग लगी हो तो सभी को इसे बुझाने में सरकारी कर्मचारियों के साथ सहयोग करना चाहिए,ताकि जीव-जंतुओं और पर्यावरण पर कोई बुरा असर न पड़े। इस अवसर पर आदर्श महिला मंडल बागा की प्रधान सुख देई चौहान,कोषाध्यक्ष सुमित्रा चौहान,सलाहकार सुहारु देवी,लीला देवी,मीना देवी,सत्य देवी,रामप्यारी देवी और दीपा देवी उपस्थित रही।









