धुंदन स्कूल में पृथ्वी दिवस का आयोजन

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में प्रातःकालीन सभा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल ने सर्वप्रथम विश्व पृथ्वी दिवस की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक करना है।

एनसीसी कैडेट पूर्णिमा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि 2025 में पृथ्वी दिवस की थीम पावर और प्लेनेट है जो इस बात पर जोर देती है कि पृथ्वी को बचाने की शक्ति हमारे हाथ में है। यह दिवस न केवल पर्यावरणीय मुद्दों को समझने का अवसर देता है बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को जिम्मेदारी का एहसास भी कराता है। एनएसएस स्वयंसेवी अंजलि सहगल ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस साल 55 वां पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे क्या वजह है और किस तरह पर्यावरण संरक्षण की तरफ सभी अपना योगदान दे सकते हैं। पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ सभी का ध्यान आकर्षित करना और यह कोशिश करना है कि सभी पृथ्वी को कुशल बनाए रखने में अपना योगदान दे। यह हर पीढ़ी की जिम्मेदारी बनती है कि वह आने वाली पीढियां के लिए स्वस्थ और खुशहाल पृथ्वी बनाए रखें।

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना पर्यावरण को सुरक्षित रखना पर्यावरण के संरक्षण में आने वाली चुनौतियों से लड़ना लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीके बताना जनसंख्या वृद्धि पर नजर रखना वनों की कटाई को रोकना,प्रदूषण कम करने की तरफ कदम बढ़ाना और पृथ्वी के हित में कार्य करने के लिए सभी को जागरूक करना है। मीडिया प्रभारी अमर सिंह वर्मा ने बताया कि ईको क्लब,स्काउट एंड गाइड,एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page