सरयांज में किसानों को निःशुल्क वितरित किये सेब के 3000 पौधे

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत सरयांज में प्रधान रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में एनएमएसए योजना के अंतर्गत किसानों को सेब के पौधों के भिन्न -भिन्न प्रकार की किस्मों के लगभग 3000 पौधे निःशुल्क आबंटित किए गए।

जानकारी देते हुए रमेश ठाकुर ने बताया कि इस दौरान150 किसानों को इन पौधों का वितरण किया गया। इसमें विष्यवाद विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज शर्मा ने उपस्थित किसानों को प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

उन्होंने इस दौरान किसानों को पौधे लगाने की तकनीक भी बेहतर तरीके से समझाई। इस दौरान पंचायत उप प्रधान प्रकाश गौतम, संतराम भारद्वाज, गीता देवी,नीलम सोनी , पंचायत सचिव वरुण शर्मा, कृषि प्रसारक अधिकारी रामस्वरूप ,सुनील ठाकुर और प्रकाश ठाकुर सहित सभी किसान उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page