ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान (कोटशेरा), चौड़ा मैदान, शिमला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान मुख्य अतिथि रहे।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल भारतीय भौतिक विज्ञानी, सर सी.वी. रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की खोज की याद में मनाया जाता है, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। यह दिन विज्ञान के समाज में योगदान और आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने के महत्व को रेखांकित करता है।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के जन्तुविज्ञान विभागाध्यक्ष, डॉ. शालिनी चौहान द्वारा स्वागत भाषण से की गई। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरे शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कई गतिविधियां विज्ञान संकाय करता रहता है।
मंच संचालक डॉ.नेहा कटोच और प्रो. आकांक्षा शर्मा ने सभी अतिथियों तथा विद्यार्थियों को कार्यक्रम की रूपरेखा तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मापदंडों की जानकारी दी|

मुख्य अतिथि डॉ. गोपाल चौहान ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विज्ञान के जीवन में महत्व और वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे वैज्ञानिक जिज्ञासा के साथ आगे बढ़ें और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार के लिए अपने योगदान का रास्ता तलाशें।
डॉ. चौहान ने अपने संबोधन मेंकहा कि आज हम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मना रहे हैं, और हमें भारतीय वैज्ञानिकों, जैसे डॉ. सी.वी. रमन, के योगदान को याद करना चाहिए, जिनकी खोजों ने वैज्ञानिक समुदाय पर अमिट छाप छोड़ी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इसके विभिन्न प्रभावों पर भी चर्चा की|
इस कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी, प्रस्तुतियाँ, पीपीटी प्रेजेंटेशन ,नारा -लेखन ,पोस्टर -लेखन और एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक समझ और उनके वास्तविक दुनिया में उपयोगी अनुप्रयोगों को प्रदर्शित किया। छात्रों ने अपनी मॉडल्स और परियोजनाओं से कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मॉडल प्रतियोगिता में हर्ष और रोहित कुमार ने उत्कृष्टता दिखाई। नारा- लेखन में सरिता कुमारी और कमलेश राणा ने पहला स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में आशीमा, अंकित शंडिल, अभय राणा, पायल और तान्या ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। पीपीटी और पोस्टर मेकिंग में यश, खुशबू, अंकिता, और महक विजेता रहे। क्विज प्रतियोगिता में मेहक और अंकित शंडिल को प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि सरिता कुमारी और अभय राणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर खुशबू और तान्या, तथा देवेंद्र और रोहित को संयुक्त रूप से पुरस्कार मिला। हर्ष और अंशित को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर ,डॉ. पी. डी. कौशल, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र डॉ. राकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र विभाग डॉ. अनुप्रिया शर्मा, रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष
डॉ. नितिका गुप्ता, विभागाध्यक्ष गणित डॉ. सुमित गुप्ता और विभागाध्यक्ष फिजिक्स डॉ. ब्रिज मोहन प्रजापति द्वारा छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने और इसके विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया|
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विज्ञान संकाय के शैक्षणिक और गैर -शिक्षक कर्मचारी तथा विद्यार्थियों को बधाई एवं सभी का धन्यवाद डॉ.अनुप्रिया शर्मा, विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र विभाग ने किया|

छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया| इस अवसर पर डॉ.पी.एल. वर्मा, डॉ. नीना, डॉ. कामिनी शर्मा, डॉ. रीना कुमारी, डॉ.आस्था ठाकुर, प्रो.अंजना के साथ परमानंद ,वीरेंद्र कुमार , पी.एल.कश्यप, सोहन सिंह , त्रिलोक समटा , ऋषि पाल ,तारा देवी, प्रेम देवी भी मौजूद रहा।
