
आशीष गुप्ता//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट के पूर्व छात्र हरीश शर्मा का चयन एग्रीकल्चरल रिसर्च सर्विस 2023 में वैज्ञानिक के रूप में हुआ है। पंचायत दाड़लाघाट के स्यार काटली से एक बेहद ही साधारण परिवार से संबंध रखने वाले हरीश शर्मा ने 2011 में अपनी जमा दो तक की स्कूली शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट से पूरी की। इसके बाद उन्होंने डॉ वाई.एस.परमार वानिकी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन) से बी.एस.सी. फॉरेस्ट्री (ऑनर्स) की डिग्री 2015 में पूर्ण की।

एम.एस.सी. एग्रो फॉरेस्ट्री की डिग्री 2017 में पूर्ण करने के बाद हरीश ने एग्रोफोरेस्ट्री 2022 में अपनी पीएचडी की उपाधि हासिल की। वर्तमान में हरीश शर्मा डीएवी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनका चयन एग्रीकल्चरल रिसर्च सर्विस 2023 में वैज्ञानिक के रूप में होना एक बड़ी उपलब्धि है और यह उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।







