शिक्षा खंड कसुम्पटी (शिमला) की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :-  शिक्षा खंड कसुम्पटी शिमला की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओखरू में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 206 छात्रों और 216 छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का जौहर मनवाया।

समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

राजकीय उच्च विद्यालय नेहरा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

इन प्रतियोगिताओं में राजकीय उच्च विद्यालय नेहरा के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। विद्यालय के हर्षित ने सोलो सांग और भाषण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, विद्यालय की छात्राओं ने शतरंज में प्रथम स्थान हासिल किया। बॉलीबाल में, विद्यालय के छात्रों और छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

मुख्याध्यापिका की बधाई

नेहरा विद्यालय की मुख्याध्यापिका शांता शर्मा ने सभी बच्चों और अध्यापकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और अध्यापकों की मार्गदर्शन ने यह सफलता दिलाई है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

विद्यालय की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों ने छात्रों और विद्यालय के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं और भविष्य में और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

इस प्रतियोगिता ने न केवल छात्रों की खेल प्रतिभा को मंच दिया बल्कि उनके आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page