राहुल गांधी के जन्मदिवस पर अर्की में युवा कांग्रेस महासचिव भीम सिंह ठाकुर ने बांटी संविधान की प्रतियां

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर अर्की विधानसभा क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भीम सिंह ठाकुर ने शहर में लोगों को भारत के संविधान की प्रतियां वितरित कीं।

ठाकुर ने इस पहल की जानकारी देते हुए कहा कि यह संविधान हमारे देश की आत्मा है और इसके प्रति जागरूकता फैलाना हमारा कर्तव्य है।
कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर संविधान की प्रतियां बांटी गईं, जिसमें आम नागरिकों के साथ-साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ठाकुर ने कहा कि इस महत्वपूर्ण दिन पर संविधान की प्रतियां वितरित कर हम सभी को इसके मूल्यों और सिद्धांतों की याद दिलाना चाहते हैं।

लोगों ने इस पहल की सराहना की। संविधान की प्रतियां पाकर शहर के नागरिकों में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बल मिला है। राहुल गांधी के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने संविधान के प्रति लोगों का सम्मान और आदर बढ़ाया है।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के सदस्यों सहित कई स्थानीय नागरिक और युवा भी उपस्थित थे जिन्होंने इस पहल की सराहना की और भीम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संविधान के महत्व को समझने का संकल्प लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page