मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर भाजपा युवा मोर्चा अर्की के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने जताई खुशी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा युवा मोर्चा अर्की के मण्डल अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने हार्दिक बधाई दी है।

मनोज ठाकुर ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नेतृत्व की प्रबलता को दर्शाती है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया, जिनके अथक प्रयासों से यह विजय संभव हो पाई है।


ठाकुर ने विशेष रूप से अर्की विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर अपने विश्वास को फिर से व्यक्त किया है। उन्होंने अर्की विधानसभा के 134 बूथों के 95788 मतदाताओं का भी आभार प्रकट किया है जिन्होंने देश के नेतृत्व के लिए बीजेपी के पक्ष में वोट डाले और शिमला संसदीय क्षेत्र में सबसे ज़्यादा लीड दर्ज करवाई।

उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल पार्टी के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह जनता की आशाओं और आकांक्षाओं की भी पुष्टि करती है।
ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जेपी नड्डा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भी खुशी प्रकट की और प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नड्डा का कैबिनेट मंत्री बनना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

ठाकुर ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर चलते हुए आगे बढ़ेगा। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ जनता की सेवा में निरंतर कार्यरत रहें।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page