ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गांव-२ जाकर उन कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय भूमिका में लाने में जुट गए है जो पार्टी से दूरी बनाकर घर बैठे थे।
इस पहल को पार्टी की जीत की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
इसी कड़ी में धुंदन गांव की पंचायत में पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा, भाजपा में शामिल हुए नेता व समाजसेवक राजेन्द्र ठाकुर, पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष बालकराम शर्मा, बीडीसी सदस्य मनोहर लाल ठाकुर (सोनू), प्लानिया के प्रधान यशवंत ठाकुर, और धुंदन पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश ठाकुर पुराने कार्यकर्ताओं से मिले और उनके साथ बैठकर उनका कुशलक्षेम पूछा। भाजपा नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया और सबको साथ लेकर संगठन की मजबूती और लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को हर बूथ से लीड दिलवाने का प्रण भी लिया।
इस दौरान शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त जेपी मिश्रा ने भी भाजपा का दामन थामा और भाजपा नेताओं ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।
राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए व भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए हर बूथ से बढ़त दिलवाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य में जुट चुके है और संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग भी मिल रहा है।