भाजपा एससी मोर्चा अर्की द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर जयनगर में कार्यक्रम आयोजित,, रत्नपाल सहित अन्य पार्टी नेता रहे मौजूद।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की के जयनगर में आज एससी मोर्चा भाजपा अर्की द्वारा डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ज़िला भाजपा अध्यक्ष रत्न सिंह पॉल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा भाजपा अर्की संतराम भारद्वाज ने की। इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने डॉ0 भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। मुख्यतिथि रत्न सिंह पॉल ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर देश के संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है। उन्होने दलित व गरीब वर्ग के लिए कार्य किए। हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा,भाजपा मंडल अर्की अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page