भूमती विद्यालय की छात्रा पूर्णिमा शर्मा का मॉडल राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित

विद्यालय सहित समस्त क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज:-एससीआरटी सोलन में 9 फरवरी 2024 को राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों से छात्र वैज्ञानिकों ने अपनी प्रदर्शनी के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती की 10+1 की छात्रा पूर्णिमा शर्मा के मॉडल का का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु चयनित हुआ है।

जानकारी देते हुए विद्यालय के मीडिया प्रभारी चन्द्रमणि महंत ने बताया कि पूर्णिमा शर्मा ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि सोलन में आयोजित इस प्रदर्शनी में भूमती विद्यालय के दो प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इसमें वैज्ञानिक अन्वेषण में मयंक गौतम और पूर्णिमा ने वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में पूर्णिमा द्वारा सोलर सिस्टम के बहुआयामी प्रयोग को लेकर बनाया गया मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमराज गौर ने पूर्णिमा शर्मा व अन्य प्रतिभागी छात्र मयंक गौतम और उनके मार्गदर्शक अध्यापक अंकित कौंडल (प्रवक्ता फिजिक्स),टीजीटी मेडिकल अर्चना शर्मा ,टीजीटी नॉन मेडिकल ललित कुमार ठाकुर को बधाई दी l पूर्णिमा की उपलब्धि से स्थानीय विद्यालय और भूमती क्षेत्र मे ख़ुशी का महौल है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page