ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- उपमण्डल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में दीवाली के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सुभाष,गांधी और सावित्री बाई फुले सदन के छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सुभाष सदन ने प्रथम, सावित्री बाई फुले सदन द्वितीय तथा गांधी सदन तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्याध्यापिका मनोरमा कुमारी चड्ढा ने बच्चो की रंगोलियो को देखते हुए उन्हें उत्सवों के महत्व को बताया था तथा छात्रो और अध्यापकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक यशपाल वर्मा ,भूपेंद्र कुमार शास्त्री ,पवन कुमार , सरोज कुमारी , अतिबाला सहित सभी उपस्थित रहें।विद्यालय परिवार की तरफ से सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाओं के साथ भूपेंद्र कुमार शास्त्री ने कार्यक्रम को विराम दिया।