ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:-भाजपा अर्की मण्डल के नव नियुक्त मंडलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मंडल का विस्तार करते हुए मण्डल पदाधिकारी, मण्डल कार्यकारिणी और विशेष आमंत्रित आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर दी है।

प्रेस के माध्यम से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के बाद उन्होंने यह घोषणा की है। जिसमें मंडल सचिव पद पर बेरल से अजीत सेन, दावटी पंचायत के सावग गांव से बाबूराम ठाकुर ,नमोल(कुनिहार) से अशोक ठाकुर,अर्की से नवीन गुप्ता को मण्डल सह-कोषाध्यक्ष बखालग से मनोज शर्मा को मंडल सह मीडिया प्रभारी, बड़ोग(चण्डी)से अधिवक्ता चन्द्रमणि ठाकुर को मंडल प्रवक्ता का बनाया गया है।



वहीं मण्डल कार्यकारिणी में हाटकोट(कुनिहार) से गोपाल शर्मा,नगर- स्यांवा से घनश्याम,अर्की से कमल शर्मा,फांजी से हेतराम शर्मा और विशेष आंमत्रित सदस्यों में भाजपा के सोलन जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश गौतम, बालकराम शर्मा, सावित्री कश्यप,कृष्णचंद शर्मा, बाबूराम पंवर,डीके उपाध्याय,सुन्दर राम शर्मा,जिला परिषद सदस्य आशा परिहार,अमरसिंह ठाकुर भूमती से जयनंद शर्मा, सन्याडी मोड़ से ओम प्रकाश गांधी, समलोह से भगत राम गौतम,कज्यारा से संतराम ठाकुर, कश्लोग से जीतराम ठाकुर,कुनिहार से कौशल्या कंवर, सावग से मनसा राम ,कुनिहार से सुरेश जोशी अर्की से अधिवक्ता हरीश कौशल, नवगांव से सुनंदा गौतम, भलग से मस्त राम,भराड़ीघाट से गोपाल दास भाटिया,भलग से बृजलाल , भियूँखरी से चरणजीत शर्मा,मटेरनी से रमेश नंदा, घनागुघाट से हीरापाल,बखालग से अशोक शर्मा,कुईरु से मस्तराम कौंडल, मन्जयारी(हनुमान बड़ोग) से हरिदास वर्मा और सारमा से प्रेमचंद ठाकुर को शामिल किया गया है।



