पंचायत बरायली की पंचायत सदस्य स्नेहलता का हुआ निधन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़/दाड़लाघाट

ग्राम पंचायत बरायली के गांव डवारु से सम्बंध रखने वाली व पंचायत बरायली के गांव स्तोटी की पंचायत सदस्य स्नेहलता (सीमा शर्मा) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।स्नेहलता शर्मा पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है स्नेहलता शर्मा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डवारु की स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पर रही वे हमेशा सकारात्मक ओर विकासात्मक सोच रखती थी व अभी हाल में ही वार्ड स्तोटी की पंचायत सदस्य बनी थी।शोक व्यक्त कर्ताओं में स्थानीय ग्रामीणों में कुनिहार बीडीसी की अध्यक्ष सोमा कौंडल,ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता,पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर,पूर्व जिला परिषद सदस्य राम कृष्ण शर्मा,प्रेम केशव,अनिल गुप्ता,लाला शंकर,मोहन सिंह ठाकुर,केशव वशिष्ठ,शंकर दास गुप्ता,नरेंद्र सिंह चौधरी,वेद प्रकाश शुक्ला,इंदर सिंह चौधरी,धनीराम चौधरी,पूर्व प्रधान सुरेंद्र शुक्ला,पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल,पंचायत प्रधान बरायली रीता शर्मा,उपप्रधान कृष्ण चंद भट्टी,प्रधान रौडी रीना शर्मा,उपप्रधान जीतराम,बंसी राम,हेमराज,पंचायत सदस्य बरायली  पवन कुमार,हीरा देई,बसंत लाल,सरोज गौतम,मुख्याध्यापक डवारु राजेश गुप्ता,अध्यापक चित्रा शुक्ला सहित ग्राम पंचायत बरायली,दाड़लाघाट व रौडी के समस्त पंचायत वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page