ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग संजय अवस्थी हिमाचल प्रदेश सरकार का हार्दिक धन्यवाद किया है। जिन्होंने 50 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का 15 दिवसीय पदोन्नत प्रशिक्षण, उनकी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता से महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पदोन्नति बैच भेजने के लिए धन्यवाद किया है।

संघ ने निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हिमाचल प्रदेश डॉक्टर गोपाल बैरी का भी इसके लिए आभार व्यक्त किया है। संघ की प्रधान सोनिया ढडवाल, महासचिव लायक राम रघुवंशी व मुख्य सलाहकार नरवीर शर्मा ने पदोन्नति बैच भेजने के लिए सरकार का आभार एवं धन्यवाद किया है। संघ ने सरकार से मांग की है कि जो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता 1998 तक नियुक्त हैं, उन्हें भर्ती व पदोन्नति नियमों में बदलाव और संशोधन कर एक मुश्त छूट देकर उन्हें महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाए क्योंकि अधिकतर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता बिना पदोन्नति लाभ के ही सेवा निवृत हो रही है। ये जानकारी महासचिव मीरा कंवर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश सोलन और प्रैस सचिव सुभाष ने संयुक्त रूप से दी। संघ ने ओपीएस की बहाली के लिए भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।




