अर्की के व्यवसायी व समाजसेवी महेश गुप्ता के निधन के बाद क्षेत्र में माहौल गमगीन।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- नगर पंचायत अर्की के मशहूर व्यवसायी व समाजसेवी महेश गुप्ता के बीती रात देहांत की सूचना से अर्की शहर में दुःख की लहर है।

गुप्ता को बीती रात अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई,जिसके चलते उन्हें तुरंत अर्की अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी रैफर कर दिया। अस्पताल में पहुंचने पर भी उनकी तबीयत बिगड़ती गयी और उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली। गुप्ता अर्की के वार्ड नम्बर पांच में पिछले काफी वर्षों से अपना व्यवसाय करते थे। वे पूर्व में नगर पंचायत में वार्ड पार्षद भी रहे हैं। वे व्यापार मंडल अर्की के सदस्य भी रहे हैं। उनके अचानक देहांत की सूचना मिलते ही शहर में सन्नाटा छा गया। उनके देहान्त पर नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप, सीमा शर्मा, व्यापार मंडल अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता,उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र शर्मा,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलदीप सूद,समाजसेवी रोशनलाल वर्मा सहित सभी नगरवासियों ने दुःख प्रकट किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page