ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद् का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष डॉ मनोज शैल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, महर्षि व्यास का चित्र, शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष टीजीटी पदनाम के साथ पदोन्नति एवं लाभ का विषय रखा जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित इस विषय पर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही परिषद् ने कोरोना काल में काल का ग्रास बनें स्वर्गीय राकेश शास्त्री की स्मृति में उनकी पत्नी सीमा को मुख्यमंत्री के हाथों 114527/- रुपये की सहयोग राशि का चैक भी प्रदान किया।
परिषद् ने मुख्यमंत्री के समक्ष संस्कृत एवं भाषाध्यापकों की मांगे़ भी बताईं।



